रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंघ के निधन पर कांग्रेसजनों ने शोकसभा आयोजित करते हुए उन्हें भावभीनी शोकांजली अर्पित की।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने उनकी स्मृति तस्वीर में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात सभी कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए व दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि मनमोहन सिंघ ने दो बार प्रधानमंत्री रहने के साथ-साथ विभिन्न पदों पर रहकर देश की सेवा की। उन्होंने रिजर्व बैंक के गवर्नर, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, यूजीसी चेयरमैन, आर्थिक सलाहकार, वित्त मंत्री आदि महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। इस वजह से उन्हें आर्थिक सुधार का जनक कहा जाता है। उनके कार्यकाल की सभी जनकल्याण की योजनाएं आज भी प्रभावी रूप से लागू है। मनमोहन सिंघ बेहद सरल व मृदुभाषी स्वभाव की वजह से अपने पूरे जीवन काल में सबके चहेते रहे। उनके निधन से देश को ऐसा नुकसान हुआ, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, महापौर जानकी काटजू, प्रदेश प्रवक़्ता द्वय हरेराम तिवारी, संजय देवांगन, युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष राय, संतोष अग्रवाल, पूर्व एल्डरमैन नारायण घोरे, राजेश भारद्वाज, जिला कांग्रेस महामन्त्री ग्रामीण विकास शर्मा, जिला कांग्रेस प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठेठवार, युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल, संतोष बोहिदार, शेख ताजीम, शकील अहमद मुख्य संगठक सेवादल, दयाराम धुर्वे, संतोष कुमार चौहान, आशीष शर्मा, वीनू बेगम, वसीम खान, विनोद कपूर, सूरज उपाध्याय, गणेश घोरे, मनोज चौबे, अमृत काटजू, सत्यप्रकाश शर्मा, रितेश शर्मा, रवि पांडेय, राजू चौहान, सुदेश लाला, गोविंद साहू, प्रताप सिंह, दीपक भट्ट, केवरा बाई, पद्मा चौहान, हरिराम खूंटे, संतोष ढीमर, शारदा सिंह गहलोत, रोहित महन्त, गोरेलाल बरेठ, वकील अहमद, संतोष कुमार, विजय जायसवाल, मिर्जा अहमद बेग, शुभम सिंह, अशोक कुमार सोनी, घासीदास महन्त, सुनीता मिंज, यशोदा कश्यप, अनिरुद्ध गिरी, आशीष यादव उपस्थित थे।