Home रायगढ़ न्यूज संकुल स्तरीय विदाई सह सम्मान समारोह संपन्न

संकुल स्तरीय विदाई सह सम्मान समारोह संपन्न

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिले के संकुल केंद्र तरकेला विकासखंड रायगढ़ के अंतर्गत आउटर कॉफी हाउस में विदाई सह सम्मान समारोह मुख्य अतिथि पीपी खलखो सेवानिवृत्त प्राचार्य, आरपी राणा प्रधान पाठक, सुरेश कुमार पटेल प्रधान पाठक एवं पीएन चौधरी प्रधान पाठक की उपस्थिति में हुआ।

                  मुख्य अतिथियों को संकुल परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह शॉल और श्रीफल भेंट करते हुए  उनके दीर्घायु भविष्य एवं आनंदमय जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डीपी पटेल सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, अनिल साहू सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मनोज अग्रवाल विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, आरके राठिया संकुल प्राचार्य, श्रीमती ममता खलखो के साथ श्रवण कुमार प्रधान सीएसी तरकेला के सानिध्य में संकुल परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं के साथ चेतन चौधरी, मनीष कुमार नेगी, खगेश्वर साहू की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

You may also like