मुख्यमंत्री पहुंचे बनोरा आश्रम, गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

आध्यात्मिक मूल्यों और संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय पहुंचे। उन्होंने आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश वासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने अघोरेश्वर के प्रिय शिष्य बाबा प्रियदर्शी भगवान राम के दर्शन कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।
                मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक परंपरा हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। अघोर गुरु पीठ जैसे संस्थान समाज को संस्कार, सेवा और सद्भाव का संदेश दे रहे हैं। यहां आकर आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा की भावना पहुंचाना ही सच्चा राष्ट्र निर्माण है।
                                          इस अवसर पर नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, अरुणधर दीवान, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल,  गुरुपाल भल्ला, श्रीकांत सोमावार, सुभाष पाण्डेय, विजय केडिया, कौशलेष मिश्रा, पवन शर्मा, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment