Home रायगढ़ न्यूज डीएमएम के बदले नियमों से विकास पर नहीं कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर रोक लगी – उमेश

डीएमएम के बदले नियमों से विकास पर नहीं कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर रोक लगी – उमेश

by SUNIL NAMDEO

जिला कांग्रेस महामंत्री के आरोपों पर जिला भाजपा अध्यक्ष का पलटवार

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भूपेश सरकार 5 साल के दौरान घी पीने में मस्त रही और सरकारी नियमों की आड़ में जमकर भ्रष्टाचार किया। प्रदेश भर में कांग्रेस द्वारा किए गए डीएमएम घोटाले का जिक्र कर जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कांग्रेस प्रभारी महामंत्री के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में डीएफएम के बदले नियमों से विकास कार्य नहीं रुके, बल्कि कांग्रेस द्वारा पोषित भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। अंधा बांटे रेवड़ी चिन्ह चिन्ह के देय की तर्ज पर डीएफएम फंड बांट दिए गए। विष्णुदेव साय सरकार के भ्रष्टाचार किए गए इन सभी कार्यों पर रोक लगा दी है।

       जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल में कहा कि कांग्रेसी अब तक हार के सदमे से उबर नहीं पाए हैं। सरकार बदलने के साथ कामकाज करने का तरीका बदल चुका है। स्थिति यह है कि जिले के कांग्रेस नेता भी विष्णुदेव साय सरकार पर भरोसे होने का सावर्जनिक बयान दे रहे हैं।

        जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश ने आगे कहा कि कांग्रेस की सत्ता का दौरान सरकारी नियमों की अनदेखी कर ना खाता, ना बही जो भूपेश कहे वही सही की तर्ज पर काम स्वीकृति की आड़ मे जम र भ्रष्टाचार किए गए। भाजपा की विष्णु साय सरकार पूरी हो पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को करेगी, बल्कि भूपेश सरकार के दौरान स्वीकृत किए गए कार्यों की समीक्षा भी की जायेगी। यही नहीं, गलत तरीके कार्य स्वीकृत किए गए होंगे तो उन्हें निरस्त भी किया जायेगा।

      उमेश अग्रवाल ने विष्णुदेव साय सरकार को भरोसे की सरकार बताते हुए कहा भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की गांधी परिवार के लिए बना दिया था। डबल इंजन सरकार के रूप में विष्णुदेव साय सरकार ने सत्ता संभालने के साथ ही मोदी की गारंटी को प्राथमिकता से पूरा किया है।

You may also like