Home रायगढ़ न्यूज रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर डांडिया में आएंगे छैला समूह

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर डांडिया में आएंगे छैला समूह

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। सामाजिक सरोकार में अग्रणी रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर द्वारा क्वांर नवरात्रि में 9 अक्टूबर को शहर के अंस होटल में डांडिया कम्पटीशन होगा। इस बार गुजरात के छैला समूह को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है, जो मां अम्बे की भक्ति में डूबे प्रतिभागियों को डांडिया कराएंगे।

                 थ्री स्टार होटल अंस में आयोजित पत्रकारवार्ता में क्लब फाउंडर पुरुषोत्तम अग्रवाल, चेयरमैन कल्पेश पटेल ने बताया कि इस मर्तबे डांडिया कार्यक्रम 9 अक्टूबर को होगा। ग्रेटर डांडिया में हिस्सा लेने प्रतिभागियों में जजेस द्वारा बेस्ट ग्रुप, कपल, डांडिया किंग क्वीन, प्रिंस, प्रिंसेस, बेस्ट मेल फीमेल पुरस्कार के साथ गिफ्ट हैम्पर भी दिए जाएंगे।

   उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ के मेम्बर्स सालभर सेवा कार्य, मेडिकल, पर्यावरण, कवि सम्मेलन आदि कार्यक्रम कराते हुए सामाजिक सरोकार से जुड़े रहते हैं। वहीं, नवरात्रि में डांडिया नृत्य कराने की पहल भी होती है। दरअसल, पहले केवल गुजरात  में ही पारंपरिक डांडिया कार्यक्रम होते थे, मगर इसकी बढ़ती लोकप्रियता को देख अब रायगढ़ में भी डांडिया कम्पटीशन होने लगे हैं।

                  9 अक्टूबर को अंस होटल में आयोजित ग्रेटर डांडिया में आधा घंटे पहले तक प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। 500 रुपए का पास है। कार्यक्रम स्थल में पहले रोज माता की पूजा होगी, फिर गरबा शुरू होगा। बताया यह भी गया इस बरस ग्रेटर डांडिया कार्यक्रम 5 से 6 लाख में होगा। इसके लिए 1200 पासेस भी बनाए गए हैं ताकि बैठक से लेकर आयोजन बेहतर हो सके।

               प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर रायगढ़ के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, सचिव सूरज जायसवाल, अजय बेरीवाल, रामजी लाल अग्रवाल भी प्रमुख रूप से मौजूद थे।

You may also like