Home रायगढ़ न्यूज बाल मंदिर महिला मंडल ने नालंदा के लिए ओपी के पहल को सराहा

बाल मंदिर महिला मंडल ने नालंदा के लिए ओपी के पहल को सराहा

by SUNIL NAMDEO EDITOR

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। दानवीर सेठ किरोड़ीमल बाल मंदिर की महिला मंडल ने वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी से उनके कार्यालय में मुलाकात कर नालंदा परिसर के भूमिपूजन पर बधाई दी।

     महिला मंडल की सदस्यों ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में आपका यह प्रयास सदैव अविस्मरणीय रहेगा। साथ ही शिक्षा में रुचि रखने वाले युवा छात्रों के लिए नालंदा लाइब्रेरी मील का पत्थर साबित होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सहित रायगढ़ के बहुमुखी विकास के लिए महिला मंडल की अध्यक्ष कृष्णा सारस्वत ने विधायक ओपी चौधरी के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए नालंदा लाइब्रेरी की रायगढ़ वासियों के लिए गौरव पूर्ण उपलब्धि बताया।

चुनाव जीतने के एक साल के अंदर ही उसका शिलान्यास विधायक ओपी की काबिलियत का प्रमाण है। सबसे बड़ी लाइब्रेरी रायगढ़ में निर्मित हो रही है। यह देश और प्रदेश स्तर पर रायगढ़ की ख्याति में चार चांद लगाएगा। ओपी चौधरी के प्रयासों से प्रदेश को नॉलेज हब बनाने की शुरुवात रायगढ़ से हो रही है। बाल मंदिर मंडल समिति इस हेतु साधुवाद देती है। इस दौरान उपाध्यक्ष विदुला तामस्कर, कोषाध्यक्ष हेमा शाह, संपदा तामस्कर मौजूद रही।

You may also like