Home रायगढ़ न्यूज अन्विता ने कत्थक नृत्य से चक्रधर समारोह में बिखेरी यश की चांदनी

अन्विता ने कत्थक नृत्य से चक्रधर समारोह में बिखेरी यश की चांदनी

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। 39वें चक्रधर समारोह के छठवें दिन आज रायपुर की नन्ही कलाकार सुश्री अन्विता विश्वकर्मा ने पूरे चक्रधर समारोह में यश की चांदनी बिखेरी। सुश्री अन्विता विश्वकर्मा ने गणपति जगवंदन पर नृत्य और भाव की बहुत ही सुंदर और सुमधुर कत्थक की प्रस्तुति दी जिसने सभी श्रोताओं का मन मोहा।

         सुश्री अन्विता विश्वकर्मा मात्र तीन वर्ष की उम्र से नृत्य कला से जुड़ गई थी। वर्तमान में वे लखनऊ घराने के कत्थक नृत्य में निपूर्ण हो चुकी हैं। वे अनुराग ठाकुर की शिष्या हैं। सुश्री अन्विता विश्वकर्मा अपने दादाश्री आरएस विश्वकर्मा जैसा आईएएस ऑफिसर बनना चाहती

You may also like