अजय अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के सह सचिव

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

दुर्ग में हुए सीसीडीए चुनाव में दवा विक्रेता संघ रायगढ़ के अध्यक्ष ने दिखाया दम

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। दवा विक्रेता संघ रायगढ़ के अध्यक्ष की कमान एक नहीं, बल्कि 3 मर्तबे कमान सम्हालने वाले अजय अग्रवाल को प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। दरअसल, दुर्ग में हुए छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के चुनाव में किस्मत आजमाते हुए अजय अग्रवाल प्रदेश सह सचिव चुने गए हैं।

दुर्ग में गत 5 अप्रैल को आयोजित छत्तीसगढ़ केमिस्ट एन्ड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन (सीसीडीए) के चुनाव में विषम परिस्थितियों में भी प्रदेश सह सचिव पद पर निर्वाचित होकर अजय अग्रवाल ने कला और संस्कारधानी नगरी रायगढ़ का मान बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित चुनाव में एकता पैनल और परिवर्तन पैनल के प्रत्याशी आमने-सामने थे। इसमें 4 पद परिवर्तन पैनल और 3 पद एकता पैनल के खाते में गई।

छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर संगठन के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों में प्रदेशाध्यक्ष राकेश शर्मा (बिलासपुर), प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश साहू (धमतरी) प्रदेश महासचिव अविनाश अग्रवाल (दुर्ग), प्रदेश कोषाध्यक्ष पवन पालीवाल (जांजगीर-चांपा), प्रदेश सहसचिव अजय अग्रवाल (अजय मेडिकल एजेंसी रायगढ़), प्रदेश संगठन सचिव सुरेश शर्मा (मुंगेली) और प्रदेश पीआरओ अरुण मिश्रा (गरियाबंद) ने चुनाव में विजय पताका लहराते हुए नई जिम्मेदारी निभाने के लिए सक्रिय हैं।

You may also like

Leave a Comment