Home रायगढ़ न्यूज 5 नवंबर को नेतनागर में होगी धरतीपुत्रों की सभा, होगा किसान मोर्चा का गठन

5 नवंबर को नेतनागर में होगी धरतीपुत्रों की सभा, होगा किसान मोर्चा का गठन

by SUNIL NAMDEO

किसानों ने मनाया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। 1 नवम्बर को कोलता समाज सामुदायिक भवन रायगढ़ में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। किसान समृद्धि संगठन छत्तीसगढ़ (संयोजक) घनश्याम प्रधान के नेतृत्व से राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न किसान संगठनों द्वारा छत्तीसगढ़ की दशा एवं दिशा विषय पर एक परिचर्चा आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता आजाद किसान सेना रायगढ़ के फतेचन्द पटेल ने की।

परिचर्चा में किसानों की दशा एवं दिशा पर आगंतुक किसानों ने अपने विचार व्यक्त किए। सही फसलों को उच्चित मूल्य नहीं मिलने के कारण किसानों में रोष देखा गया। उजड़ते जंगलों को लेकर किसानों ने चिंता जताते हुए इस बात पर भी जोर दिया कि लोगों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव में कार्यक्रम करना चाहिये। किसानों का एक विशाल संगठन बनना चाहिए। सफल संचालन करते हुए लम्बोदर साव और मदन लाल पटेल ने किसान संगठन के लिए प्रेरित किया।

किसान समृद्धि संगठन के संयोजक घनश्याम प्रधान ने संगठन की गतिविधियों की योजनाओं की जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण संवर्धन , किसानों का फसल ड्राई प्रोसेसिंग का प्रोसाहित कर सही क्रियान्वन के लिए सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। इसी तारतम्य में 5 नवम्बर को नेतनागर में लल्लू सिंघ के द्वारा किसान सभा का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ। सभी किसानों ने किसान मोर्चा का गठन करने का सुझाव दिया। अंतिम में अधिवक्ता विष्णुसेवक गुप्ता के धन्यवाद ज्ञापन के साथ परिचर्चा का समापन हुआ।

कार्यक्रम में किसान जगदीश प्रधान, लम्बोदर साव, मदन पटेल, फतेहचंद पटेल, घनश्याम प्रधान, विष्णुसेवक गुप्ता, रासबिहारी खम्हारी, राजेंद्र खम्हारी, प्रमोद चौधरी, रघुवीर प्रधान, लल्लू सिंघ, जयंत बहिदार, इंद्रविलास पंडा, सत्यवान चौधरी, सत्यवान प्रधान, प्रेमसुमन प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, गुलाब रामनायक, महादेव पड़िहारी, खितीभूषण गुप्ता, मनोरंजन नायक, सुधीर गुप्ता, दिनेश बीसी, पद्मन गुप्ता, कुंजराम प्रधान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

You may also like