मुख्यमंत्री कन्या विवाह में लेडी वर्ल्ड ने 45 दुल्हनों का किया निःशुल्क मेकअप

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में लेडी वर्ल्ड ब्यूटी पार्लर ने 45 वधुओं का निःशुल्क दुल्हन मेकअप कर सामाजिक सरोकार निभाते हुए अनुकरणीय पहल की है।इसके आयोजक लीनेस क्लब दिव्य ऊर्जा रहे। मेकअप में सहयोगी मुस्कान ब्यूटी पार्लर से राधिका वैष्णव, निधि ब्यूटी पार्लर से निधि मण्डल, रिंकी व चंद्रकला व अन्य सदस्य रहीं।

                   लेडी वर्ल्ड की संचालिका श्रीमती मोना कंकरवाल ने बताया कि इसके पूर्व भी उनकी संस्था लेडी वर्ल्ड ने दिव्यांग कन्या विवाह समारोह, बालिका सदन की कन्या विवाह पर सभी दुल्हनों का ब्यूटी पार्लर कार्य बिना कोई शुल्क लिए करते हुए अपना कर्त्तव्य निभाया है। लेडी वर्ल्ड के इस पुनीत कार्य की प्रशंसा तत्कालीन कलेक्टर ने करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर हमें सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया था। इसके अतिरिक्त हमारी संस्था लेडी वर्ल्ड के द्वारा बालिका सदन की बालिकाओं को निःशुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स करवाया गया। इसमें रायगढ़ की संस्था रिहैब फाउंडेशन की संचालिका जस्सी फिलिप ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया था। आज उन प्रशिक्षित बालिकाओं में कई ऐसी भी हैं, जो विवाहोपरांत ब्यूटी पार्लर खोलकर अपने परिवार को सहयोग प्रदान कर रही हैं।

                             यही नहीं, लेडी वर्ल्ड की संचालिका मोना कंकरवाल ने यह भी बताया कि आने वाले समय मे हमारी संस्था के द्वारा ऐसे ही अन्य निःशुल्क प्रशिक्षण करते रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment