Home रायगढ़ न्यूज रायगढ़ में अब तक हुई 23 हजार 846 मे. टन धान खरीदी, किसानों को 29.91 करोड़ का भुगतान जारी

रायगढ़ में अब तक हुई 23 हजार 846 मे. टन धान खरीदी, किसानों को 29.91 करोड़ का भुगतान जारी

by SUNIL NAMDEO

धान खरीदी की सुगम प्रक्रिया और त्वरित भुगतान से किसानों में उत्साह

धान खरीदी में ऑनलाइन टोकन और समितियों में माइक्रो एटीएम जैसी सुविधाओं से किसानों को है बड़ी राहत

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार 14 नवम्बर से जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ हो गई है। किसान भी पूरे उत्साह के साथ उपार्जन केंद्र में धान बेचने पहुंच रहे हैं। लोईंग खरीदी केंद्र में पहुंचे किसान सौरभ प्रधान ने बताया कि करीब 6 एकड़ खेत में उन्होंने धान की फसल ली थी और 120 क्विंटल धान बेचा है। उनका कहना है कि इस बार समर्थन मूल्य पर धान बेचने की प्रक्रिया पहले से अधिक सुगम और पारदर्शी तरीके से चल रही है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली के कारण किसानों को अब लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ रहा है।

                                 किसान सौरभ प्रधान ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदी और 3100 प्रति क्विंटल की कीमत किसानों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं। धान खरीदी में पारदर्शिता और सही दाम मिलने से किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है। शासन की योजनाओं ने हर किसान को राहत दी है। श्री प्रधान ने कहा कि केन्द्र में समुचित व्यवस्था और कर्मचारियों के सहयोग से धान बेचने में काफी आसानी हुई। वहीं समय से किसानों को धान की राशि का भुगतान भी हो रहा है। लंबी कतारों से बचने के लिए पहले से स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था की जिससे भुगतान में सहूलियत है।

                     खरीदी केंद्रों में माइक्रो एटीएम से भी भुगतान लेने की व्यवस्था खरीदी केंद्रों में की गई है। सरकार किसानों के प्रति संवेदनशीलता से काम कर रही। हमें हमारी मेहनत का सही दाम मिल रहा है। उन्होंने खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना भी की। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में जिले के धान उपार्जन केंद्रों पर सुचारु रूप से धान खरीदी हो रही है।

                   खाद्य अधिकारी खुमेश्वर सिंह ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत रायगढ़ जिले में 23846 मे. टन धान की खरीदी की जा चुकी है। किसानों को 29 करोड़ 91 लाख रुपये का भुगतान भी बैंक के माध्यम से किया जा चुका है।

You may also like